व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिला अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर आज बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन बीएसटीए गोपगुट समस्तीपुर का एक शिष्टमंडल संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साहु के नेतृत्व में डीपीओ स्थापना समस्तीपुर एवं डीपीओ एमडीएम समस्तीपुर से मिला जिसमें प्रमुख समस्या विभिन्न सत्र में डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षकों को वीरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ संबंधी पत्र निर्गत करने,
जिला अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत किताब उपलब्ध कराने, प्रधान शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक सहित सभी कोटि के शिक्षकों को बकाया अंतर वेतन की राशि भुगतान करने, सेवा पुस्तिका संधारण, पीएम पोषण योजना के 4-5 महीने से लंबित राशि का वेंडर के खाते में भुगतान करवाने की मांगें मुख्य थी। विदित हो कि मध्याह्न भोजन योजना की परिवर्तन मूल्य की राशि मई 2026 से ही लंबित है। अब वेंडर विद्यालय सामग्री देने में असमर्थता जता रहे हैं।


साथ ही विरमन तिथि से ग्रेड पे का वित्तीय लाभ दिए जाने का मामला महीनों से विभाग में लंबित था। डीपीओ स्थापना मो जमालुद्दीन सर ने बताया है राज्य के पत्रालोक में जिला से भी पत्र निर्गत किया जा रहा है। जल्द शिक्षकों के समस्याओं का निबटारा किया जाएगा।
शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष विरदेलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गगन कुमार, विश्वामित्र प्रसाद, योगेन्द्र साफी शामिल रहे।


*अब फाइलों के ढेर से मिलेगी राहत! समस्तीपुर में ग्रामीण विकास विभाग से शुरू होगा ई-ऑफिस सिस्टम – Doorbeen News*
अब फाइलों के ढेर से मिलेगी राहत! समस्तीपुर में ग्रामीण विकास विभाग से शुरू होगा ई-ऑफिस सिस्टम








