व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन सभागार में सोमवार को पंचायत परिसीमन कार्य को लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारियों के अलावा राजस्व कर्मी, अमीन, पंचायत सचिव एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य परिसीमन कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा कराना था। बैठक के दौरान बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने परिसीमन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसीमन का कार्य प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।


इसलिए सभी कर्मी अपने अपने निर्धारित दायित्व को गंभीरता से लेते हुए कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिसीमन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मी समय सीमा के अंदर अपने हिस्से का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि आगे की प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जा सके।
बीडीओ ने बैठक में परिसीमन कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में जाकर आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों का सत्यापन करने, संबंधित क्षेत्रों की स्थिति को समझने तथा उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर कार्य को सही तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसीमन के दौरान छोटी सी गलती भी आगे चलकर प्रशासनिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में सभी स्तर पर विशेष सावधानी बरतते हुए कार्य करने की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी जवाबदेही के साथ करें। आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने से परिसीमन प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से कार्य की जानकारी देने तथा किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराने को कहा।
बैठक में सीओ अंबपाली यादव, बीपीआरओ नाजिश प्रवीण, एमओ नूरजहां, बीएओ सतीश कुमार, उद्यान पदाधिकारी सरोज कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिव दर्शन पासवान, सीडीपीओ निभा कुमारी,उमेश प्रसाद राय, शांति भूषण, संतोष कुमार, अमित मिश्रा, मृत्युंजय कुमार सिंह, सोहन कुमार, पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, संजय कुमार, प्रमोद राय, जितेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, अंचल अमीन कल्पना कुमारी सहित अन्य कर्मी एवं शिक्षक बैठक में शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने परिसीमन कार्य को लेकर आपसी समन्वय के साथ निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य पूरा करने पर जोर दिया।



*ज्योति पांडेय पर गोलीबारी मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली, माले नेता ने की वैज्ञानिक जांच की मांग – Doorbeen News*
ज्योति पांडेय पर गोलीबारी मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली, माले नेता ने की वैज्ञानिक जांच की मांग





