व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा में शनिवार को शिक्षक दिवस का भावपूर्ण आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समाज के आधार स्तम्भ होते हैं। अपने ज्ञान रश्मियों को विकीर्ण कर समाज को आलोकित करते हैं। राष्ट्र के नवनिर्माण में उनकी अप्रतिम भूमिका होती है। कार्यक्रम में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। मौके पर वरीय शिक्षक गंगा नारायण विद्यार्थी, नागमणि आशुतोष, ज्योति सिंह, सीमा कुमारी,मो सदाब आलम, रेखा मिश्रा, ममता कुमारी, नीलम कुमारी, संगीता कुमारी,राजू कुमार, कमलेश कुमार राम, अनिता कुमारी, गायत्री कुमारी, नीतीश कुमार, रंजीत कुमार साहु सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


*राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा – Doorbeen News*
राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा








