प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अलौकिक रीति से मनाया

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अलौकिक रीति से मनाया गया। इसमें श्रीकृष्ण की चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया। उनकी महाआरती की गई तथा सभी को उनके हस्तों से प्रसाद वितरित कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण भाई ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। किंतु उनके सत्य जीवन परिचय से सभी अनभिज्ञ हैं। वास्तव में श्री कृष्ण इस सृष्टि नाटक के हीरो एक्टर हैं। वे सतयुगी दुनिया के प्रथम महाराजकुमार हैं।

वे सृष्टि रचयिता परमपिता परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ रचना हैं, सर्वगुण संपन्न, 16 कला संपूर्ण, सम्पूर्ण निर्विकारी, मर्यादा पुरुषोत्तम और डबल अहिंसक हैं। अब पुनः निकट भविष्य में होने वाले महाविनाश के पश्चात् आने वाली सतयुगी दुनिया में उनका पदार्पण होने वाला है। तो आइए, आज हम संकल्प लें- हम भी अपने जीवन को सात्विक एवं सतोप्रधान बनायें। खानपान, आहार-व्यवहार, जीवन को संपूर्ण पावन बनाकर आने वाली श्री कृष्णपुरी में हम भी ऊंच प्रालब्ध की प्राप्ति करें।

सविता बहन ने जन्माष्टमी के अवसर पर आए हुए सभी भाई-बहनों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। इस मौके पर रंजना बहन, सोनिका बहन, पूजा बहन, आशा बहन, ओम प्रकाश भाई ने भी अपनी शुभकामनाएँ दीं।

इस मौक़े पर श्री कृष्ण प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार मंजू अग्रवाल, सोनी बहन; द्वितीय पुरस्कार अशोक भाई एवं तृतीय पुरस्कार राजकुमार भाई, कन्हैया भाई, सोनिका बहन, शक्ति बहन तथा ख़ुशबू बहन ने प्राप्त किया। अंत में सभी ने ज्ञानयुक्त रास किया।

*राजेंद्र पुल, मोकामा के समानांतर नए रेल पुल के प्रस्तावित एनआई से संबंधित तैयारी की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा – निर्देश दिये – Doorbeen News*

राजेंद्र पुल, मोकामा के समानांतर नए रेल पुल के प्रस्तावित एनआई से संबंधित तैयारी की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा – निर्देश दिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *