79वें स्थापना दिवस पर समस्तीपुर कॉलेज में शिक्षा, संस्कार और गौरव का संगम, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज ने मंगलवार को अपना 79वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की, जबकि उद्घाटन पूर्व प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि डॉ. मीना प्रसाद ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और कुलगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर, पुष्पमाला और स्मृति-चिह्न देकर किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय वार्षिक प्रतिवेदन-2026 का विमोचन भी किया गया, जिसमें कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों का उल्लेख है। प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि कॉलेज का गौरवशाली इतिहास छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है और इसी उद्देश्य से शैक्षणिक के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्य अतिथि डॉ. मीना प्रसाद ने कॉलेज की स्थापना में योगदान देने वाली विभूतियों को याद करते हुए विद्यार्थियों से समर्पण के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। वहीं बलिराम भगत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री तथा एल.के.वी.डी. कॉलेज, ताजपुर के प्राचार्य प्रो. धर्मराज राम ने कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी संस्थान बताया।

कार्यक्रम के दौरान तीन दिनों से आयोजित 10 विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का संयोजन डॉ. रीता चौहान, संचालन डॉ. रोहित प्रकाश तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महेश कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 240 आवेदनों में अधिकांश का हुआ मौके पर निष्पादन – Doorbeen News*

सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 240 आवेदनों में अधिकांश का हुआ मौके पर निष्पादन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *