व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान के दौरान जाली टिकट के जरिए यात्रा करने वाले चार यात्रियों को गिरफ्तार कर रेलवे ने फर्जी टिकट के खेल का पर्दाफाश किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रेल थाना समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब रेलवे पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी टिकट कहां तैयार किए गए और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है या नहीं।
जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 11062 में नियमित टिकट जांच के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) कृष्ण कुमार मिश्रा को चार यात्रियों के टिकट संदिग्ध प्रतीत हुए। गहन जांच में सभी टिकट फर्जी पाए गए। इसके बाद चारों यात्रियों को तत्काल हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना समस्तीपुर के हवाले कर दिया गया।


चार यात्री गिरफ्तार, रेल थाना में मामला दर्ज: गिरफ्तार यात्रियों में ADRE (49 वर्ष), मुस्ताक (35 वर्ष), रहमान शेख (34 वर्ष), पिता–मुहम्मद मुर्तुजा, निवासी रजौली वार्ड-13, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा तथा मुहम्मद इस्लाम (67 वर्ष), पिता–वदूद, निवासी खैरी बाँका वार्ड-09, थाना औशी/बिस्फी, जिला मधुबनी शामिल हैं।
रेल थाना समस्तीपुर में इस मामले को कांड संख्या-159/26 के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब फर्जी टिकट उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।


संगठित गिरोह के एंगल से जांच: प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी संगठित जाली टिकट गिरोह से जुड़ा हो सकता है। रेलवे पुलिस तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा रेलवे के अधिकृत टिकट काउंटर या आईआरसीटीसी के आधिकारिक माध्यम से ही टिकट खरीदें। यदि कोई व्यक्ति कम कीमत या अन्य किसी लालच में टिकट उपलब्ध कराने का दावा करता है, तो उससे सावधान रहें और इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों या रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को दें।


*शोकसभा में दी गयी साहित्यकार रामपुनीत ठाकुर को दी श्रद्धांजलि – Doorbeen News*
शोकसभा में दी गयी साहित्यकार रामपुनीत ठाकुर को दी श्रद्धांजलि





