पान दुकान की आड़ में नशे का कारोबार! रोसड़ा पुलिस की छापेमारी में 425 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार

व्हाट्सएप से क्लीक कर जुड़े

Samastipur News: समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जरही चोरवा पोखर के समीप स्थित एक गुमटीनुमा पान दुकान में दंडाधिकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 425 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोसड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जरही चोरवा पोखर के पास स्थित एक पान दुकान की आड़ में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने उक्त दुकान पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से 425 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मौके से जरही निवासी रामकुमार पासवान उर्फ छोटू, पिता रामाकांत पासवान उर्फ लोलुहू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बरामद मादक पदार्थ की जांच कराई जा रही है, ताकि उसके वास्तविक स्वरूप की पुष्टि की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

छापेमारी दल में नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र मंडल, अनीश कुमार, परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक मनीषा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह सहित रोसड़ा थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

*CSP डकैती कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार: DIU और सरायरंजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी मुख्य अपराधी सलाखों के पीछे – Doorbeen News*

CSP डकैती कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार: DIU और सरायरंजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी मुख्य अपराधी सलाखों के पीछे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *