व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: सिंघिया थाना अंतर्गत सिंघिया रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को एक बाइक दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिंघिया बाजार के समीप हुई, जहां तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के जक्सो गांव निवासी रघुनी सहनी के पुत्र श्याम सहनी के रूप में हुई है।



लोगों के अनुसार श्याम सहनी अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बच्चा आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और श्याम सहनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधिया पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया।



*एक माह तक चलेगा टीएलएम आधारित समर कैंप, खेल-खेल में मजबूत होगी बच्चों की भाषा और गणित की नींव – Doorbeen News*
एक माह तक चलेगा टीएलएम आधारित समर कैंप, खेल-खेल में मजबूत होगी बच्चों की भाषा और गणित की नींव





