व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया। उन्होंने लू क्या है, लू से बचाव के क्या उपाय हैं, वह अन्य सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षक विमल कुमार साह के द्वारा व्यायाम, ताली योग और अन्य आनंददाई गतिविधि करवाया गया। दूसरे सत्र में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन विभागीय निदेशानुसार निर्धारित थीम “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” पर आयोजित वर्ग बार आयोजित किया गया।
प्रधानाध्यापक ने वर्ग वार अधिकतम उपस्थित वाले छात्रों को स्टूडेंट ऑफ द मंथ एवं विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग देने वाले अभिभावकों को पेरेंट्स ऑफ द मंथ का प्रशस्ति पर प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने इस गोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक विकास एवं सर्वांगीण कल्याण करना,इसके लिए अभिभावक – शिक्षक – विद्यार्थी के त्रिकोण को संवेदनशील बनाना और घर पर पढ़ने हेतु उचित वातावरण प्रदान करना है ताकि सभी बच्चे आत्मविश्वास के साथ नियमित पढ़ाई कर सके और आने वाले समय में समाज के एक सशक्त सदस्य बन सके।






उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य,पोषण और स्वच्छता पर चर्चा की और कहा कि अपने बच्चों से प्यार और धैर्य से बात करें, उनकी भावनाओं को समझ समझे और दूसरे बच्चों से तुलना करने की बजाय अपने बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियां को प्रोत्साहित करें। प्रधानाध्यापक ने समेकित रूप से डिजिटल लाइब्रेरी में अभिभावकों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया और संगीत के माध्यम से बच्चों को रोज नहा धोकर,पौष्टिक भोजन कराकर,साफ सुथरे स्कूल ड्रेस,जूता मौजा पहनकर विद्यालय भेजना,घर पर मुखर पठन करने, रचनात्मक गतिविधियों को करने का संकल्प दिलवाया।
मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा, विमला कुमारी, मो. सादुल्लाह,दिवाकर कुमार सिंह, विनय सिंह, कैलाश राम ,अंजुमन शाहीन,विभा कुमारी , इन्दिरा कुमारी,रुचि वर्मा, खुशबू राय,कोमल पाण्डेय आदि ने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर नए के निर्माण हेतु प्रेरित किया।
*20 सूत्री समिति की बैठक में गूंजे अतिक्रमण और सड़क निर्माण के मुद्दे, जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांगा जवाब – Doorbeen News*





