व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिला मंत्री दामोदर रावत ने की। बैठक के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने जिले की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया।
बैठक की शुरुआत में प्रभारी मंत्री ने पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सदस्यों से सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित किए। इस दौरान समिति सदस्य बनारसी ठाकुर ने बूढ़ी गंडक नदी क्षेत्र में बने मकानों तथा ताजपुर रोड पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।






इस पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. तरुण कुमार ने भी प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से इस विषय पर जवाब मांग रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विनोद चौधरी ने सरायरंजन में सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हो सका। रोसड़ा बाईपास निर्माण का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से छाया रहा।
विधायक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से रोसड़ा बाईपास के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई।
बैठक में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया और विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विधायक महेश्वर हजारी, सांसद शांभवी चौधरी, मेयर अनीता राम, विधायक अश्वमेध देवी, विधायक राजेश सिंह, विधायक राजकुमार राय, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, उपेंद्र कुशवाहा सहित विभिन्न निकायों के अध्यक्ष, समिति सदस्य एवं जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*समस्तीपुर में मौत बांट रहे अवैध नर्सिंग होम! मरीजों की जान से खिलवाड़, कार्रवाई के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार – Doorbeen News*





