व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Gayaji News: पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायत पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कोंच थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार को आरोप सही पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को भी भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है।
जानकारी के अनुसार जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव के समक्ष कोंच थाना से जुड़ी शिकायत पहुंची थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस पदाधिकारी के कार्यशैली और व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।


जांच के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले में आगे भी विस्तृत जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
मामले में संबंधित थानाध्यक्ष की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे। हालांकि जांच में प्रत्यक्ष संलिप्तता नहीं मिलने पर उन्हें फिलहाल निलंबित नहीं किया गया, लेकिन भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है।


पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को जनसुनवाई व्यवस्था की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है और दोषी पाए जाने पर किसी भी स्तर के कर्मी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
बताया जा रहा है कि आईजी कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, ताकि आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।


*बिहार के 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानिए IMD की चेतावनी और सलाह – Doorbeen News*
बिहार के 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानिए IMD की चेतावनी और सलाह





