बिहार के 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानिए IMD की चेतावनी और सलाह

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Bihar Weather News: बिहार में मौसम ने दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के 14 जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बिहार में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ राज्य के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में बादल, बूंदाबांदी और मेघगर्जन का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 14 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पटना, बक्सर, सासाराम, शेखपुरा समेत कई जिलों में शुक्रवार को दिनभर लू चली और तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।

वहीं सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय बिहार में दो अलग-अलग मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं। पश्चिम और दक्षिण बिहार में शुष्क पछुआ हवाएं चल रही हैं, जो तापमान बढ़ाकर लू जैसी स्थिति पैदा कर रही हैं। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त पूर्वी हवाएं सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार में प्रवेश कर रही हैं. यही वजह है कि इन इलाकों में बादल बन रहे हैं और बारिश तथा मेघगर्जन की स्थिति बन रही है।

नमी और शुष्क हवाओं के टकराव से पूरे राज्य में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

पटना में शनिवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है। दिन में लू चल सकती है। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्व बिहार में छिटपुट बारिश हो सकती है। 25 मई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। 26 मई को राज्य के अधिकतर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

27 और 28 मई तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद जैसे दक्षिण-पश्चिम जिलों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम विभाग की सलाह

  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी और ओआरएस का सेवन करें
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • आंधी और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
  • गर्मी लगने पर तुरंत छांव में जाएं और शरीर को ठंडा रखें

*कॉकरोच – नौजवानों के गुस्से का महाविस्फोट, सोशल मीडिया के प्रतिरोध को जमीन पर उतारें : भट्टाचार्य – Doorbeen News*

कॉकरोच – नौजवानों के गुस्से का महाविस्फोट, सोशल मीडिया के प्रतिरोध को जमीन पर उतारें : भट्टाचार्य

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *