व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: वारिसनगर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर उर्दू के प्रधानाध्यापक हरिनारायण राम को छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देश पर स्थापना शाखा द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वारिसनगर द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया।



बताया गया है कि मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा संबंधित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
शिक्षा विभाग की ओर से मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



*समस्तीपुर में कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ का वीडियो वायरल, घायल अपराधी और पुलिसकर्मी के बीच बातचीत चर्चा में – Doorbeen News*
समस्तीपुर में कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ का वीडियो वायरल, घायल अपराधी और पुलिसकर्मी के बीच बातचीत चर्चा में





