पंचरुखी में भारतीय भाषा समर कैंप के पांचवें दिन कहानी वाचन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur। समस्तीपुर प्रखंड के Madhya Vidyalaya Bela Panchrukhi में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय भाषा समर कैंप के पांचवें दिन वर्गवार कहानी वाचन, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

भाषाई कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास
National Council of Educational Research and Training, नई दिल्ली द्वारा विद्यार्थियों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए DIET Pusa को नोडल संस्था बनाया गया है, जबकि व्याख्याता मयूराक्षी मृणाल को नोडल विशेषज्ञ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
‘भाषा हमारी पहचान, संस्कृति हमारी शान’
विद्यालय में “भाषा हमारी पहचान, संस्कृति हमारी शान” थीम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षिका विभा कुमारी के निर्देशन में “सच्ची दोस्ती” नामक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। खुशबू राय के निर्देशन में नृत्य, विमला कुमारी के मार्गदर्शन में गायन एवं वादन तथा बीबी शकीला रहमान की देखरेख में कहानी वाचन कार्यक्रम।सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बालिकाओं ने दिखाया उत्साह
समर कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। उनके आत्मविश्वास और स्वस्फूर्त प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।

शिक्षकों और छात्र संगठनों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में शिक्षक संजीव Kumar झा, मो. सादुल्लाह, कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार, शिक्षा सेवक कैलाश सदा के साथ-साथ यूथ क्लब, बाल संसद और मीना मंच के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

*समस्तीपुर में आज 46 पंचायतों में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान – Doorbeen News*

समस्तीपुर में आज 46 पंचायतों में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *