व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के तहत नवनिर्मित रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का गुरुवार को संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल Guru Prakash ने विस्तृत निरीक्षण किया।
संरक्षा आयुक्त ने 12 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड का निरीक्षण Rambhadrapur से Thalwara तक मोटर ट्रॉली से किया। निरीक्षण के उपरांत थलवारा से रामभद्रपुर के बीच विशेष ट्रेन द्वारा 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया।
इस अवसर पर East Central Railway के Jyoti Prakash Mishra सहित निर्माण विभाग एवं समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 38 किलोमीटर लंबी समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत इससे पहले 26 किलोमीटर रेलखंड का कार्य पूरा कर उसे चालू किया जा चुका था। रामभद्रपुर-थलवारा के 12 किलोमीटर खंड के निरीक्षण के साथ ही अब पूरी 38 किलोमीटर लंबी परियोजना का दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो गया है।
इस परियोजना के पूर्ण होने से Samastipur और Darbhanga के बीच रेल परिचालन अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित होगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन को भी बड़ा लाभ मिलेगा।




*विश्व की प्राचीन, समृद्ध, उत्कृष्ट एवं गौरवशाली भारतीय संस्कृति में नारी का सदा रहा है सम्मान- डॉ कामदेव – Doorbeen News*





