व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि नया NSS कार्यालय विद्यार्थियों की सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. सत्येन कुमार ने कहा कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा निरंतर सफल एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई-1 डॉ. कविता रावत ने कहा कि यह कार्यालय NSS स्वयंसेवकों के लिए योजनाओं, प्रशिक्षण एवं सामाजिक गतिविधियों का सशक्त मंच बनेगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को समाज एवं राष्ट्र सेवा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई-2 डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका ने कहा कि NSS केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। नए कार्यालय से गतिविधियों के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।


राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार चौधरी ने कहा कि युवाओं के जीवन में राष्ट्रीय एवं सामाजिक सेवा की भावना विकसित करने में NSS की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यालय मिलने से दोनों इकाइयों के लिए कार्य करना अधिक सरल एवं सुविधाजनक होगा।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों ने NSS की गतिविधियों को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. राहुल मनहर, डॉ. सफवान सफवी, डॉ. दयानंद मेहता, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. शिवानंद पटेल, डॉ. दिनेश्वर राय, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. बिनय कुमार रमण, डॉ. कुमारी माला यादव, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ. कुमोद कुमार, योगेंद्र राय सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।


*आजाद हत्याकांड: खानपुर में मंगलवार मुर्गा व्यवसाई की हत्या मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी – Doorbeen News*
आजाद हत्याकांड: खानपुर में मंगलवार मुर्गा व्यवसाई की हत्या मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी





