व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur Ceime News: खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में विगत मंगलवार को मुर्गा व्यवसाई मो.आजाद की चाकू से गला रेतकर हुई हत्या कांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।इस मामले में मृतक के पिता मो.रुस्तम ने थाने में आवेदन देते हुए तीन लोगों को आरोपित किया है।हालांकि फिलहाल नामजद आरोपितों के नामों को पुलिस गुप्त रखी है।बताया गया कि मुर्गा दुकान पर पैसे की लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है।इधर घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना है।हालांकि घटना के बाद से पुलिस टीम खानपुर बाजार में गश्त बढ़ा दी है।घटना के दिन से पुलिस टीम सड़कों पर फ्लैग मार्च करते दिख रही है।

ज्ञात हो कि विगत मंगलवार की सुबह खानपुर निवासी मुर्गा व्यवसाई मो.आजाद को बदमाशों ने मध्य विद्यालय खानपुर से पीछे गाछी में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी।घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया था।समस्तीपुर मुख्य पथ को शव के साथ जाम कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।काफी मशक्कत के बाद वरीय पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के पहल के बाद मामला शांत हुई।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया था।
::घटना के बाद से परिजनों में मचा है कोहराम, शव आते ही जुटी भीड़:-घटना के बाद से जहां एक तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव आते ही शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


एक तरफ मृतक की पत्नी जहां दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ चीत्कार मार कर रो रही थी, वहीं मृतक के पिता मो.रुस्तम, भाई मो.शहजाद रो-रो कर बार-बार बेसुध हो रहे थे।इस दौरान मौजूद महिलाओं की भीड़ परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटी थी, और अपनी आंसू भी नहीं रोक पा रही थी।हर के जुवां पर एक ही शब्द था, ये क्या हो गया।पति का शव देख वह पति के शव से लिपटकर चीत्कार मारकर रोने लगी।मृतक के दो छोटे छोटे मासूम बच्चे मौजूद भीड़ को नन्हीं आंखों से निहार रही थी।उन मासूमों को क्या पता की उसके सिर से उसके पिता का साया छीन गया।लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे थे।लोगों का बताना था कि जिस दिन घटना हुई थी, उसके कुछ देर पहले ही आजाद को खानपुर बाजार में घूमते देखा गया था।लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि कुछ ही देर बाद इसकी लाश घर से दूर पाया गया।लोगों ने बताया कि वह मुर्गा का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करता था।इसकी मौत के बाद परिवार पर मानों पहाड़ टूट पड़ा।मृतक का भाई भी भाई के साथ हुई अनहोनी घटना बताते हुए बार बार बिलख बिलख कर रोते दिखे।
::प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है:-मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।तीन लोगों को नामजद किया गया है।मुर्गा दुकान पर पैसे की लेनदेन की बात बताई गई है।घटना की जांच की जा रही है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।::शिवपूजन कुमार, थानाध्यक्ष खानपुर।


*जनगणना में आपका घर छूट गया? समस्तीपुर प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल पर होगी कार्रवाई – Doorbeen News*
जनगणना में आपका घर छूट गया? समस्तीपुर प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल पर होगी कार्रवाई





