व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: शिवाजीनगर थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। परेड में थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र की विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
थाना अध्यक्ष ने सभी चौकीदारों को अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर कार्य करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को देने का निर्देश दिया। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि चौकीदार पुलिस व्यवस्था के अभिन्न अंग होते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है।

उन्होंने कहा कि गांव गांव की गतिविधियों की जानकारी सबसे पहले चौकीदारों को ही होती है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने सभी चौकीदारों को विशेष रूप से अवैध शराब कारोबार, आपराधिक गतिविधियों, चोरी, मारपीट तथा सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गांव या टोला में नए और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा तुरंत इसकी जानकारी थाना को उपलब्ध कराएं।
इसके अलावा पंचायतों और गांवों में होने वाले छोटे बड़े विवादों की सूचना भी समय पर देने को कहा गया, ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। परेड के दौरान चौकीदारों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार रखने तथा पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने की भी सलाह दी गई।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में अवैध शराब कारोबार और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है, जिसमें चौकीदारों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, अंबिका सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।




*रोसड़ा कोर्ट का आदेश: शिवाजीनगर बीडीओ समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज होगी – Doorbeen News*
रोसड़ा कोर्ट का आदेश: शिवाजीनगर बीडीओ समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज होगी





