व्हाट्सएप से जुडने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: रोसड़ा व्यवहार न्यायालय ने शिवाजीनगर प्रखंड के बीडीओ Alok Kumar Singh समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। मामला विधानसभा चुनाव के दौरान वाहन जब्त करने के दौरान हुए विवाद, चालक के साथ मारपीट और नकदी व सामान लूटने के आरोप से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के पवड़ा गांव निवासी अभिषेक कुमार मुर्गा दाना लदे पिकअप वाहन लेकर जा रहे थे। आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान शिवाजीनगर प्रखंड के बीडीओ आलोक कुमार सिंह, नाजिर एवं अन्य कर्मियों ने चुनाव कार्य के लिए वाहन को जब्त कर लिया।
पीड़ित के अधिवक्ता Amrit Anand के अनुसार, चालक से वाहन की चाबी छीन ली गई और उसके साथ मारपीट की गई।

साथ ही वाहन के डैशबोर्ड में रखे 50 हजार रुपये जबरन ले लिए गए। आरोप यह भी है कि वाहन पर लदा सामान लुटवा दिया गया और चुनाव कार्य समाप्त होने के बाद भी वाहन वापस नहीं किया गया।
पीड़ित ने इस संबंध में रोसड़ा के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के न्यायालय में परिवाद दायर किया था।
मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपों पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ आलोक कुमार सिंह, नाजिर एवं अन्य आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को अनुसंधान करने का आदेश दिया है।
कोर्ट के इस आदेश के बाद मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। अब पुलिस न्यायालय के निर्देश के आलोक में मामले की जांच करेगी।




*TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका – Doorbeen News*
TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका





