समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2709 मामलों का निष्पादन, 4.76 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ समझौता

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार Sameer Kumar ने की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव Manoj Kumar ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवाद पूर्व मामलों और न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों का बड़े पैमाने पर निष्पादन किया गया।

विवाद पूर्व मामलों के तहत बैंक ऋण, BSNL एवं ई-चालान से संबंधित कुल 1,259 मामलों का निपटारा किया गया।इन मामलों में समझौता राशि के रूप में कुल 4 करोड़ 47 लाख 54 हजार 749 रुपये की वसूली हुई।

इसके अलावा न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों, जिनमें क्लेम वाद, विद्युत वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, जीओ एवं आपराधिक सुलहनीय वाद शामिल थे, से संबंधित 1,450 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें कुल 25 लाख 91 हजार रुपये की समझौता राशि प्रदान की गई।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,709 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन हुआ और कुल मिलाकर 4 करोड़ 73 लाख 45 हजार 749 रुपये से अधिक की राशि का समझौता कराया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है।

*रोसड़ा राष्ट्रीय लोक अदालत में 45 लाख से अधिक की वसूली – Doorbeen News*

रोसड़ा राष्ट्रीय लोक अदालत में 45 लाख से अधिक की वसूली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *