समस्तीपुर कॉलेज में पंचम सेमेस्टर के छात्रों को इंटर्नशिप की दी गई जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में शनिवार को बीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित छह दिवसीय इंटर्नशिप ओरिएंटेशन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम के पांचवें दिन राजनीति विज्ञान एवं गणित विभाग के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की प्रथम पाली में राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक पंचम सेमेस्टर में अनिवार्य 120 घंटे की इंटर्नशिप के बारे में काउंसलिंग की गई। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, करियर संभावनाओं और नए कौशलों से जोड़ना है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी बौद्धिक एवं व्यावहारिक दक्षता विकसित करने का आह्वान किया।

इंटर्नशिप नोडल पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की प्रक्रिया, कार्यक्षेत्र, संस्थागत अनुशासन एवं पेशेवर कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। काउंसलिंग सत्र के दौरान छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।
हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी ने कहा कि बदलते समय में सम्मानजनक जीवन और सफलता के लिए विद्यार्थियों को नए कौशल अर्जित करने की आवश्यकता है।

वहीं डॉ. जावेद अनवर ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, व्यवहारिक ज्ञान और पेशेवर दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
दूसरी पाली में गणित विभाग के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप की जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानंद पटेल ने कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद करेगा। डॉ. सुमन कुमार सिन्हा ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम में डॉ. बिनय कुमार रमण, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. प्रदीप कुमार जायसवाल, डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*समस्तीपुर कॉलेज में रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन-दर्शन पर बौद्धिक विमर्श आयोजित – Doorbeen News*

समस्तीपुर कॉलेज में रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन-दर्शन पर बौद्धिक विमर्श आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *