व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में गुरुवार को बीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित छह दिवसीय इंटर्नशिप ओरिएंटेशन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम के चौथे दिन छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम की प्रथम पाली में इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप संबंधी काउंसलिंग की गई। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक पंचम सेमेस्टर में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य की गई है।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण Kumar शशि ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को इंटर्नशिप के महत्व, व्यावहारिक अनुभव, करियर संभावनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप से विद्यार्थियों की बौद्धिक एवं व्यावहारिक कुशलताओं का विकास होगा।


इंटर्नशिप नोडल पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप की प्रक्रिया, कार्यक्षेत्र, संस्थागत अनुशासन तथा पेशेवर कौशल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। काउंसलिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।
डॉ. दयानंद मेहता ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, व्यवहारिक ज्ञान एवं पेशेवर दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


दूसरी पाली में मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप से संबंधित जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुभव प्रदान कर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. कुणाल, डॉ. अखिल वर्मा, डॉ. रवि कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका, डॉ. कौशलेंद्र झा एवं डॉ. कुमारी माला यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।


*वीमेंस कॉलेज में रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘चित्रांगदा’ नाटक ने बांधा समां – Doorbeen News*
वीमेंस कॉलेज में रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘चित्रांगदा’ नाटक ने बांधा समां





