वीमेंस कॉलेज में रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘चित्रांगदा’ नाटक ने बांधा समां

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur news: वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में गुरुवार को अंग्रेजी एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुदेव Rabindranath Tagore की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. आदित्य चंद्र झा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर अंग्रेजी एवं संगीत विभाग की छात्राओं ने कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

छात्राओं ने गुरुदेव की प्रसिद्ध रचना Chitrangada पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। नाटक में नारी स्वाभिमान, पारिवारिक संवेदना एवं आत्मसम्मान के भावों को जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य प्रो. आदित्य चंद्र झा ने कहा कि गुरुदेव टैगोर केवल साहित्यकार ही नहीं, बल्कि महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं मानवतावादी चिंतक थे। उन्होंने शिक्षा को प्रकृति, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ने का कार्य किया।

संगीत विभाग की डॉ. ऋचा वर्मा ने ‘रवीन्द्र संगीत’ की वैश्विक पहचान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टैगोर के गीतों में प्रकृति, प्रेम और मानवीय भावनाओं का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। वहीं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. पिंकी कुमारी एवं डॉ. कस्तूरीका कानन ने गुरुदेव की साहित्यिक चेतना, स्वतंत्र चिंतन और विश्वमानव की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की।
आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों से रचनात्मकता और मानवीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा, खुशी, राजनंदनी, प्रज्ञा पुष्प, खुशनुमा, चांदनी, अभिलाषा, वंदना, कोमल, सुमन, श्वेता, नेहा, अनुराधा, अवनी और सानिया सहित कई छात्राओं ने नाटक, बंगला गीत, संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. कस्तूरीका कानन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

*1974 की रेल हड़ताल ने श्रमिक अधिकारों को दी नई दिशा : ECRKU – Doorbeen News*

1974 की रेल हड़ताल ने श्रमिक अधिकारों को दी नई दिशा : ECRKU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *