दलसिंहसराय में वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, लोडेड कट्टा बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News | समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 मई 2026 को करीब 1:45 बजे दिन में दलसिंहसराय अनुमंडल ALTF-3 में प्रतिनियुक्त पु०अ०नि० राज कुमार पासवान एवं पु०अ०नि० विजय कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर आईबी रोड मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोहे का लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबर की खास बातें

▪️ वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
▪️ युवक के पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद
▪️ मोबाइल और बाइक भी पुलिस ने किया जब्त
▪️ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
▪️ आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तार युवक की पहचान रविन्द्र राय (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर वार्ड संख्या-07 का निवासी बताया गया है।

एक लोडेड देशी कट्टा
ओप्पो कंपनी का पुराना स्क्रीन टच मोबाइल
टीवीएस मोटरसाइकिल

इस संबंध में दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 238/26 दर्ज किया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26 के तहत कार्रवाई की गई है।

छापेमारी टीम में शामिल
पु०अ०नि० राज कुमार पासवान
पु०अ०नि० विजय कुमार
गृह रक्षक अभिनंदन कुमार पासवान
सुधांशु कुमार
राजन कुमार

*बंगाल में बड़ी वारदात, सौमेन्दू अधिकारी के PA को गोली मार ह/त्या – Doorbeen News*

बंगाल में बड़ी वारदात, सौमेन्दू अधिकारी के PA को गोली मार ह/त्या

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *