सिंधिया थाना परिसर में जब्त शराब नष्ट किया गया

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: सिंघिया थाना परिसर में शनिवार को जब्त की गई विदेशी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई बीडीओ विवेक रंजन की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी एडिसन कुमार और उत्पाद विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कार्य पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार हो।

बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि यह कार्रवाई समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के निर्देश पर की गई है। उन्होंने जोर दिया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें। इससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी और समाज को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

*आगलगी के खतरे और उससे बचाव की जानकारी को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक – Doorbeen News*

आगलगी के खतरे और उससे बचाव की जानकारी को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *