समस्तीपुर महिला कॉलेज में मनाया गया महावीर जयंती

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

समस्तीपुर: समस्तीपुर वोमेन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आदित्य चंद्र झा की अध्यक्षता में दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा महावीर जंयती समारोह का आयोजन किया गया। 31 मार्च को अवकाश रहने के कारण 01 अप्रैल को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन , पुष्पांजलि तथा स्वागत गान के साथ हुई। स्वागत भाषण करते हुए दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी ने महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि महानता बाहरी शक्ति में नहीं बल्कि आंतरिक शांति में है।

अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रो. (डॉ.) आदित्य चंद्र झा ने सफलता के बुनियादी मूल्य – अहिंसा, आत्मसंयम और करुणा को अपनाने पर बल दिया और भगवान महावीर के महाव्रत एवं अणुव्रत की गहराइयों को उजागर करते हुए संयम, सहनशीलता और सुख-क्षमता का संदेश दिया । डॉ सोनी सलोनी ने महावीर की शिक्षाएं – अहिंसा, सत्य और अस्तेय आत्मकल्याण आदि को सभी धर्मों के लोगों से अपनाने की अपील की । डॉ नेहा जायसवाल ने कहा कि महावीर जी का उपदेश कर्म प्रधान है।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संगीता ने दिया। कार्यक्रम में डॉ विजय गुप्ता,डॉ सुरेश साह, डॉ नेहा जायसवाल, डॉ मधुलिका मिश्रा ,डॉ फरहत जबीं, डॉ अपूर्वा मूले, डॉ रंजन कुमार, डॉ शालिनी कुमारी, डॉ अनु कुमारी,डॉ कविता वर्मा, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, काजल श्रीवास्तव,डॉ पिंकी कुमारी, डॉ संगीता, डॉ संगीता कुमारी,

डॉ आभा कुमारी, डॉ स्वाती कुमारी, डॉ स्वीटी दर्शन डॉ रेखा कुमारी, डॉ शबनम, कुमारी, डॉ चन्दन कुमार डॉ कस्तूरीका कानन, रेखा कुमारी,सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्राओं समीक्षा चौधरी ,रुचिका कुमारी , रहनुमा, नंदिनी, स्तुति ,कविता कुमारी नमिता पुष्पम कुमारी लक्ष्मी कुमारी श्रुति सुमन आदि छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *