राष्ट्रीय कृषि कुंभ में समस्तीपुर के अधिवक्ता डॉ संजय कुमार बबलू ने किया संबोधित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर के लाल एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू ने कृषि मंत्रालय के आमंत्रण पर राष्ट्रीय किसान कुंभ26 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए देश भर के किसानों को किया संबोधित।
मिथिलांचल के गंडक तट की सोंधी मिट्टी और नवाचार की शक्ति ने एक बार फिर समस्तीपुर को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करने का अवसर दिया है।

समस्तीपुर अनुमंडल के समस्तीपुर प्रखंड के नगर निकाय दूधपुरा के वार्ड नंबर 4 के एन जी ओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू आगामी 30 एवं 31 मार्च को आईआईटी दिल्ली परिसर में आयोजित राष्ट्रीय किसान कुंभ में भारत और नेपाल से आए 3000 से ज्यादा किसान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा-

सीमित संसाधनों वाले किसान जैविक खेती को बढ़ावा देकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते है।किसानों को जागरूक कर विशेष रूप से जैविक गुड़ के उत्पादन और बाजारोन्मुख कृषि मॉडल से किसानों को नई दिशा मिल सकती है।आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर किसान अपने आय में वृद्धि कर सकते है। देश के सामाजिक संगठनों को महिला किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाना होगा।

राष्ट्रीय किसान कुंभ में संजय ने अपने जमीनी अनुभवों को देश विदेश के वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों के साथ साझा करते हुए बिहार की प्रमुख पहचान तम्बाकू कतरनी धान, ईख पान मखाना जैसे खेती को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर वैज्ञानिक पद्धति से करने की आवश्यकता बताया। बताते चले की देश की राजधानी दिल्ली के आईआईटी दिल्ली के डोगरा सभागार में आयोजित इस किसान कुंभ का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया।

वही समापन सत्र में मिजोरम के राज्यपाल कर्नल वी के सिन्हा जल संसाधन राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के अलावे कृषि वैज्ञानिक आईआईटी दिल्ली के प्राध्यापकआदि दोनों दिन उपस्थित रहे।

समस्तीपुर की ओर से आरती कुमारी शिवम सौरव गुलशन कुमार के अलावे बिहार के विधायक ज्योति माझी एडवोकेट दीपक कुमार सहनी युवा किसान विक्रम जय नारायण निषाद कीर्ति कुमारी दीपिका कुशवाहा सहित 25 लोग बिहार के प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *