व्हाट्सएप से जुडने को लेकर क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना से एक महिला कैदी के फरार हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार, 27 मार्च की अहले सुबह करीब 03:30 बजे की बताई जा रही है। उधर महिला कैदी के दलसिंहसराय थाना के महिला बैरक से फरार होने के बाद ईलाके में हरकंप मची हुई है।
वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, दलसिंहसराय थाना की एक महिला कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है। बहूत जल्द उस महिला कैदी को बरामद कर लिया जाएगा।
पुलिस गिरफ्त से फरार महिला कैदी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव की बतायी जा रही है। जिसे गुरुवार 26 मार्च को एक महिला पुलिस पदाधिकारी ने ही गिरफ्तार किया था व थाने लायी थी। वहीं विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, पुलिस गिरफ्त से फरार महिला कैदी के खिलाफ बीते वर्ष 2025 में भी गैर-जमानतीय धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, और जिस मामले में उक्त महिला को गिरफ्तार किया गया था, वह मामला वर्ष 2026 का है।

हालांकि घटना के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई, और फरार महिला कैदी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है। इस घटना की सबसे बड़ी बात तो यह है कि, जब दलसिंहसराय थाना भवन में महिला हाजत उपलब्ध है तो, गिरफ्तार महिला कैदी को महिला पुलिस कर्मी के बैरक मे क्यों रखा गया था ?









