व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: माँ वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पूजा कमिटी के मंदिर परिसर रामनगर-रंजीतपुर में शुक्रवार को पूजा कमेटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उद्धाटन जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने किया। इस दौरान दंत चिकित्सक डा.आयुषी झा के द्वारा दांतो की जाँच और परामर्श दिया गया।

वहीं शिवम हेल्थ केयर के द्वारा निःशुल्क दवा और जाँच की सुविधा लोगों को प्रदान की गई।स्वास्थ्य शिविर के व्यवस्थापक कमेटी सदस्य प्रभात मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।जिसमें सैकड़ों लोग इसका लाभ लेते हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एचएम अजय चौधरी ने आगत चिकित्सकों को पाग चादर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में कमेटी उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, शिक्षक रामाकांत मिश्रा, धर्मेंद्र राय, रामसगुन झा, शोभा कांत मिश्रा, प्रभात मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, सत्यम मिश्रा, आदित्य चौधरी सहित समस्त ग्रामीण जुटे थे।









