व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं ईद और रामनवमी : बीडीओ
Doorbeen News Desk: खानपुर थाना परिसर में आज ईद,राम नवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि शांति,सद्भाव, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद,रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को मनाएं।

उन्होंने कहा किन्हीं के द्वारा रैली निकाली जाती है अथवा मेला का आयोजन किया जाता है तो नियमानुसार आवेदन देकर लाइसेंस ले लें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में पुलिस प्रशासन की पौनी नजर रहेगी,उपद्रवी किसी भी परिस्थिति में बक्शे नहीं जायेगे। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के रैली नहीं निकाली जा सकती है और न ही साउंड का उपयोग किया जा सकता है।

मौके पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,पूर्व उप प्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद,20 सूत्री उपाध्यक्ष बम भोला सिंह,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पिंटू सिंह,मुखिया चंद्रशेखर राय,सरपंच रामाश्रय सिंह, भाजपा नेता शिव शंकर चौधरी, राजगीर महतो,सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर महतो,सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह, गुड्डू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित उपस्थित रहे।







