किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी उपभोक्ताओं को समय पर व सुगमता से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी उपभोक्ताओं को समय पर व सुगमता से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

Doorbeen News Desk: अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल अंतर्गत सभी अधिकृत गैस एजेंसियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं तथा गैस वितरण में एजेंसियों को हो रही कठिनाइयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

सभी एजेंसियों से एक-एक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी उपभोक्ताओं को समय पर और सुगमता से गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखा जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने सभी एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी होती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी – Doorbeen News

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *