कार्यक्रम का निदेशक, जनगणना कार्य किया गया निरीक्षण एवं समीक्षा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

कार्यक्रम का निदेशक, जनगणना कार्य किया गया निरीक्षण एवं समीक्षा

​doorbeen News Desk: निदेशक, जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन, बिहार,  एम. रामचंद्रुडु (भा.प्र.से.) द्वारा आज समस्तीपुर जिले का भ्रमण कर ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के प्रथम चरण हेतु विधि महाविद्यालय (Law College) में आयोजित प्रशिक्षण कार्य का व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।
​ समस्तीपुर आगमन पर जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर निदेशक महोदय का आत्मीय स्वागत किया गया।

​प्रशिक्षण का सफल समापन: विधि महाविद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की बारीकियों से सभी को अवगत कराया गया। निदेशक महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद किया और कार्य की शुद्धता व समयबद्धता पर विशेष बल दिया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उप विकास आयुक्त  सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता  ब्रजेश कुमार एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी  अशोक कुमार उपस्थित रहे। साथ ही भारी संख्या में प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद थे।
​समीक्षा के दौरान निदेशक महोदय ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *