कैफे की लापरवाही के कारण दर्जनों बच्चे राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा से वंचित 

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें

कैफे की लापरवाही के कारण दर्जनों बच्चे राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा से वंचित 

Doorbeen News Desk: शिक्षा विभाग जहां एक ओर राज्य के अधिक से अधिक बच्चों को राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा में शामिल कराने के लिए अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करती है, वहीं दूसरी ओर शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के कारण दर्जनों बच्चे राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गए। जब मंगलवार को वंचित दर्जनों छात्राओं का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हुआ तो वह सभी विद्यालय में हंगामा करने लगी।

बच्चे के कुछ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचकर एचएम से बात कर समस्या की निदान कराने का प्रयास किया गया।।लेकिन समस्या के समाधान नहीं हो पाया। बच्चों ने प्रखंड के बीआरसी केंद्र पहुंचकर बीईओ रामजनम सिंह को एक लिखित आवेदन दिया। आवेदन में कहा है की प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित समय पर फॉर्म भरा था। लेकिन स्कूल द्वारा बिना किसी कारण बताएं इसे निरस्त कर दिया गया। आवेदन देने वाले में प्रीति भारती, उजाला कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीना कुमारी, अंकिता कुमारी, कल्याणी कुमारी, ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी सहित दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्रा शामिल थे।

आवेदन में कहा है की हमारे विद्यालय के द्वारा ऑनलाइन आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। छात्राओं ने जब फार्म निरस्त करने का कारण जानना चाहा तो एचएम के द्वारा हम लोगों को कहा गया है कि टीसी देने में तुम लोगों को बताया जाएगा। इस कारण छात्राओं व उनके अभिभावकों में काफी आक्रोश है।
मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के एचएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि साइबर कैफे के गलती के कारण बच्चों का फॉर्म ऑनलाइन नहीं हो पाया। अन्य बच्चों का एडमिट कार्ड निकल गया है।

बीईओ रामजन्म सिंह ने कहा कि मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के छात्र-छात्रा का ऑनलाइन आवेदन में कैफे द्वारा गलती के कारण रिजेक्ट हुआ है।।इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *