व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें
बंदा स्कूल के छात्रों ने किया दरभंगा के ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक परिभ्रमण
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत दसौत पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंदा कन्या के बच्चे को मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण सह बिहार दर्शन योजना के तहत दरभंगा के विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से बस को विद्यालय के एचएम शांति भूषण राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण को लेकर छात्रों में सुबह से ही काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय से रवाना होने के बाद छात्र छात्राओं को दरभंगा के कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया गया।

परिभ्रमण के दौरान बच्चों ने दरभंगा के तारामंडल म्यूजियम का अवलोकन किया।जहां उन्हें अंतरिक्ष, ग्रह नक्षत्र तथा वैज्ञानिक तथ्यों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। इसके अलावा छात्र छात्राओं को दरभंगा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्यामा माई मंदिर भी ले जाया गया, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।शैक्षणिक वातावरण को देखकर छात्र छात्राएं काफी प्रभावित हुए। शिक्षकों ने बच्चों को उच्च शिक्षा के महत्व तथा विश्वविद्यालय की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त बच्चों को दरभंगा के सुंदर गार्डन और अन्य प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण कराया गया। जहां उन्होंने प्रकृति की सुंदरता का आनंद लिया।

इस दौरान छात्र छात्राओं में काफी उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। बच्चे पूरे समय अनुशासन के साथ भ्रमण में शामिल रहे और शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहे। विद्यालय के एचएम शांति भूषण राय ने बताया कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण सह बिहार दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और धार्मिक महत्व वाले स्थलों से परिचित कराना है। इससे बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है।







