नगर मंडल में मंडल स्तर से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सम्पन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

नगर मंडल में मंडल स्तर से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सम्पन्न

Doorbeen News Desk: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 को लेकर भाजपा समस्तीपुर जिला उत्तरी के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्तीपुर नगर मंडल का प्रशिक्षण शिविर खाटू श्याम मंदिर समस्तीपुर में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुजय पासवान एवं संचालन राकेश कुमार राज ने किया। क्रमशः अलग-अलग
बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भारत को 2047 तक विकसित एवं वैभवशाली बनाने का आह्वान एम एल सी डाॅ तरूण कुमार ने किया।

भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी संगठन शक्ति से प्रगति पथ बढ़ने के लिए कार्य विस्तार पर प्रशिक्षण दिया। अपने समापन भाषण में भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने संगठन शक्ति से 2047 से भारत को विकसित बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। भाजपा के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार शर्मा ने सुरक्षित प्रकृति, पर्यावरण, खेत खलिहान में भारत को श्रेष्ठ बनाने हेतु वैचारिक अधिष्ठान पर प्रशिक्षण दिया ।भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने केंद्र सरकार के उपल्ब्धि के साथ भारतीय सभ्यता संस्कृति का प्रेरणा के साथ राष्ट्रवाद के विचार को प्रबल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया ।

भाजपा नेत्री श्रीमती विमला सिंह ने सेवा और ज्ञान के साथ सामुहिकता, समरसता के बदौलत भारत को 2047‌तक वैभवशाली बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण शिविर में भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा,एम एल सी डाॅ तरूण कुमार भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार शर्मा, श्रीमती विमला सिंह जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, श्रीमती मधुवाला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विधानसभा संयोजक वीरेंद्र यादव मिडिया प्रभारी अमृतांशु कुमार, राजीव सुर्यवंशी, राजीव कुमार, योगेन्द्र साह, राजीव रंजन, आलोक कुमार वर्मा,कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार श्रीमती मीना देवी,रूपा तनेजा, विकास सरार्फ,सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *