DRM ने बरौनी–कटिहार एवं बरौनी–जमालपुर रेल खंड का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें

DRM ने बरौनी–कटिहार एवं बरौनी–जमालपुर रेल खंड का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Doorbeen News Desk: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  अमित सरन द्वारा बरौनी–कटिहार रेल खंड के मध्य दनौली फूलबड़िया एवं साहेबपुर कमाल स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही बरौनी–जमालपुर रेल खंड पर स्थित मुंगेर रेल सह सड़क पुल का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, प्लेटफॉर्म की स्थिति, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय तथा सुरक्षा मानकों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा परिचालन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुंगेर रेल सह सड़क पुल के निरीक्षण के दौरान पुल की संरचना, परिचालन व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को पुल के रखरखाव एवं परिचालन को उच्चतम मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय के साथ मंडल के अन्य शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे। सोनपुर मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने, रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षित और सुगम रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह निरीक्षण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *