व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
विश्व महिला दिवस पर समस्तीपुर मंडल में महिलाओं ने संभाली रेलवे संचालन की कमान
Doorbeen News Desk: विश्व महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर स्टेशन पर टिकट बुकिंग, कंट्रोल कार्यालय तथा स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के तहत स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटरों का संचालन पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। यात्रियों ने भी महिला कर्मचारियों की कार्यकुशलता, विनम्र व्यवहार एवं तत्परता की सराहना की।

कंट्रोल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करते हुए अपनी दक्षता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया।
स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में भी महिला कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्लेटफार्मों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संपन्न किया।
उल्लेखनीय है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय रेल जैसे विशाल संगठन में भी महिलाएं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।

यह पहल न केवल महिलाओं की कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का एक सकारात्मक संदेश भी देती है।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल महिला कर्मचारियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और कार्यनिष्ठा को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह पहल न केवल महिलाओं की कार्यक्षमता और नेतृत्व की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि समाज मे महिला सशक्तिकरण का एक सकारात्मक संदेश भी देती है।







