महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला है, वे केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज….
Doorbeen news desk: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ प्रतिभा कुमारी एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमार भावसिंका ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गान के साथ हुई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला है। वे केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक मां, बहन , बेटी , शिक्षिका और एक सक्षम नागरिक के रूप में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं । कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी भावसिंका ने कहा की आज के समय में महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीतिक, कला और प्रशासन जैसे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही है,

लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि समाज में अभी भी कई स्थानों पर महिलाओं को समान अवसर नहीं मिल पाती है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम महिलाओं का सम्मान करें उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करें और उनके अधिकारों की रक्षा करें । कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के द्वारा हस्त निर्मित कलाकृतियॉं प्रदान कर शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने कविता, संगीत, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की सहायता से विभिन्न प्रस्तुतियॉं दी ।

मंच संचालन निखिल तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ शालिनी भावसिंका ने किया। मौके पर डॉ महेश कुमार चौधरी, डॉ रीना कुमारी, डॉ प्रिया दुबे ,डॉ कुमारी माला यादव , डॉ चांदनी रानी, डॉ सरस्वती कुमारी, डॉ रीना दुबे, डॉ गायत्री कुमारी ,डॉ मीनाक्षी कुमारी ,डॉ सर्वेश कुमार ,श्री योगेंद्र राय ,पल्लवी ,खुशी ,आरती, जागृति ,निधि ,आशीष , काशिफ, चंदन, रहमत ,जमाल, पप्पू ,निखिल ,आदि उपस्थित थे।






