होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल बनाने को निकाला फ्लैग मार्च

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल बनाने को निकाला फ्लैग मार्च

Doorbeen News Desk: आगामी होली एवं रमज़ान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज 3 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित रहे।

रूट मार्च के दौरान मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। आमजन को यह संदेश दिया गया कि पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखें। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि असामाजिक तत्वों, शांति भंग करने वालों एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें तथा पर्व को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
रूट मार्च के माध्यम से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल स्थापित करने का प्रयास किया गया, जिससे होली एवं रमज़ान का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *