व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में दो बाईक में हुई टक्कर, रसोई गैस सिलेंडर छिटक कर युवक के सर में लगा, हुई मौत
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के रोसरा थाना क्षेत्र के ढरहा मिडिल स्कूल के पास आज दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। सड़क किनारे खड़े एक युवक पर बाइक से उछलकर सिर पर गैस सिलेंडर जा गिरा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान गांव के वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय भूषण राय के बेटे हरिओम राय (17) के रूप में की गई है। हरिओम इस साल इंटर की परीक्षा में शामिल हुआ था और रिजल्ट आने का इंतजार कर रहा था। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया । होली की तैयारी कर रहे गांव में मातम पड़ गया।
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई निजी बैंक के मैनेजर सुभाष राय ने बताया कि उनका भाई स्कूल के पास सड़क किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान रोसरा और दूधपूरा की ओर से आ रही बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
घटना के दौरान एक बाइक पर सवार बाइक के पीछे गैस सिलेंडर बांध कर रखे हुए थे। लेकिन इस हादसे में अचानक गैस सिलेंडर का रबर बाइक से छिटक गया और सिलेंडर उड़कर सड़क किनारे बैठे हरिओम के सिर में जा लगा। जिससे मौके पर ही हरिओम की मौत हो गई।लोग जब तक कुछ समझ पाते, सिलेंडर लेकर चलने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।









