व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में राजस्व कर्मचारी ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन
Doorbeen News Desk: बिहार राज्य भूमी सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर टेल सैकड़ो कर्मचारियों ने विशाल प्रदर्शन महासंघ स्थल से निकाला । प्रदर्शन लाल झंडे से पटा था ।प्रदर्शन का नेतृत्व भूमि सुधार कर्मचारी संघ के पूर्व राज्याध्यक्ष साथी लक्ष्मीकांत झा , महामंत्री राम कुमार झा , जिला संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार एवं जिला महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन कर रहे थे ।
प्रदर्शनकारियों ने 2 जून 2025 के समझौते को लागू करने , अवकाश के दिनों में लगातार कार्य लेने के निर्णय को वापस लेने , गृह जिला में पदस्थापन करने वर्ष 2011 के बाद अनुकंपा पर कार्यरत राजस्व कर्मचारियों के पद परिवर्तन आदेश को वापस लेने ,ग्रेड पे 4200 करने समय लड़की सेवा संपुष्ट करने , 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले को संवर्गीय प्रोन्नति देने , कार्य करने के लिए लैपटॉप ,रिचार्ज , मोबाइल एवं अन्य आवश्यक सामग्री मुहैया कराने की मांग कर रहे है ।

ज्ञातव्य जिनकी बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा फैसला लिया जाने के पश्चात आज दिनांक 05.02.2026 को धरना / प्रदर्शन के माध्यम से प्रधान सचिव के नाम जिला पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन पूरे बिहार में सौंपा जाएगा । अगर इसके उपरांत भी 02 जून 2025 के समझौते को लागू नहीं किया जाता है तो दिनांक 09.02.2026 को सम्पूर्ण राजस्व कर्मचारी पटना में धरना /प्रदर्शन को बाध्य होंगे ।फिर भी माँग नहीं मानी जाती है तो हमारे सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के सिवा कोई रसरता नहीं है ।
हमे बाध्य होकर दिनांक 11.02.2026 से पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाने को बाध्य होंगे । प्रदर्शन शहर के विभिन्न भागो से होकर समाहरणालय पहुँचा जहाँ प्रशासन के द्वारा गेट बंद कर दिया गया । पाँच सदस्यो के टिम ने जिला पदाधिकारीके नाम एक संलेख समर्पित किया । बाद में महासंघ स्थल पर श्री मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई ।
सभा को साथी रामसेवक महतो , सहायक जिला मंत्री दिलीप कुमार सिंह , मो फारूक अंसारी , प्रीति कुमारी , सम्भू कुमार , कंचन कुमार , अंकित कुमार , दिनेश शर्मा , ,रोबिन ज्योति , विपिन कुमार , चंदन लाल गुप्ता , राहुल कुमार , चंदन कुमार , निवास कुमार , शशि कुमार , सुनील कुमार मंडल , अविनाश कुमार , दिलीप कुमार , रणवीर कुमार , कुमार गौरव , अरविंद कुमार , संजीत कुमार , राकेश कुमार मिश्रा , शत्रुघन कुमार , नितेश कुमार आदि ने संविधान किया । साथ में समस्तीपुर जिला के समस्त राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश / धरना प्रदर्शन में भाग लिए।






