बिहार को निवेश और अधिक रोजगार का अवसर मिलेगा:सीएम

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार को निवेश और अधिक रोजगार का अवसर मिलेगा:सीएम

Doorbeen News Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट में विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने के लिए पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की गयी है। इससे जुड़ी विकास की योजनाओं से बिहार को औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

सीएम ने कहा कि शहरों के विकास के लिए किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई गति मिलेगी। इससे आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के अवसर का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए रविवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्रीय बजट में देश में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी काफी फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि बजट में देशभर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधा मिलेगी। जलमार्ग के विस्तार से बिहार के भी कई शहरों को फायदा मिलेगा। देशभर में बड़े टेक्सटाइल पार्क तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है।

सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के सहयोग का भी ऐलान किया गया है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को इस बजट के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *