जिला कार्यालय पर रविदास जयंती मनाया गया व ऐतिहासिक बजट भी सुना गया

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जिला कार्यालय पर रविदास जयंती मनाया गया व ऐतिहासिक बजट भी सुना गया

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर भाजपा जिला कार्यालय पर आज रविदास जयंती मनाया गया। इसका अध्यक्षता जगदेव राम ने किया, वही इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा और उत्तरी नीलम सहनी एवं भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया।

वहीं दूसरी ओर भारत के बजट 2026-27 केन्द्रीय वित्त मंत्री माननीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के द्वारा संसद पेश किए जाने पर समस्तीपुर जिला कार्यालय पर इसे भाजपा नेता और कार्यकताओं द्वारा देखा व सुना गया। जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बजट की प्रशंसा की। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047‌ से पहले दुनिया में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया।

जिसमें सभी वर्गों के लिए रोजगार सृजन के साथ, स्वास्थ्य सेवा सुदृढ सहित अन्य सुविधाओं का प्रावधान है। करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। हर जिले में एक हॉस्टल बनाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने इस बजट को सभी वर्गों के साथ इसे युवा, महिला, किसान, व्यवसायी व मजदूरों के लिए खुशहाली लाने वाले बताया. देश के विकास के लिए 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा किया है।

भारत को ग्लोबल लेवल पर बायोफार्मा प्रोडक्ट के उत्पादन का हब बनाया जाएगा। अगले पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल तैयार होंगे। इस अवसर पर जिला कार्यालय में उपस्थित सभी नेताओ व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का साधुवाद किया। इसमें भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, प्रो विजय कुमार शर्मा, शशिकांत आनंद, सामंत चौधरी,

उमेशचंद्र कुशवाहा, विमला सिंह, प्रो अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, घनश्याम राय, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, ललन सिंह, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, श्याम पासवान, विष्णुदेव कुशवाहा, कृष्ण मोहन गुप्ता, मुकेश कुमार कपिल देव चौधरी,संगम कुमार,नीरज चौधरी, रौशन झा, अमृतांशु कुमार, मुकेश ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *