सीकेएनकेएच उड़ान उत्सव कार्यक्रम ओडिशा के पूरी में सफलतापूर्वक संपन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सीकेएनकेएच उड़ान उत्सव कार्यक्रम ओडिशा के पूरी में सफलतापूर्वक संपन्न

Doorbeen News Desk: चलो कुछ न्यारा करते हैं के संकल्प के तहत चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव “सीकेएनकेएच उड़ान” ओडिशा राज्य के पवित्र नगर पूरी में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह दो दिवसीय कार्यक्रम 20 एवं 21 जनवरी को पूरी स्थित सरकारी युवा आवास में आयोजित किया गया, जिसका भव्य समापन संस्कृति भवन, पूरी में किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन, 20 जनवरी को देश के विभिन्न राज्यों से पधारे युवा समाजसेवियों एवं शिक्षकों को श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन कराए गए। इसके उपरांत संध्या समय प्रतिभागियों ने पूरी के समुद्र तटों का भ्रमण किया।
द्वितीय दिवस, 21 जनवरी को शुभ यूथ इंटरेक्शन सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री नेहा प्रजापति (दुर्ग, छत्तीसगढ़) उपस्थित रहीं। इसके साथ ही पुस्तक विमोचन समारोह एवं वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को पूरी स्थित आर्ट गैलरी का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने ओडिशा की समृद्ध कला एवं संस्कृति का सजीव अनुभव किया।

21 जनवरी को अपराह्न 4 बजे कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. डॉ. शत्रुध्न पाणिग्रही, ओड़िया विश्वविद्यालय, साखीगोपाल के कर-कमलों द्वारा किया गया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. प्रभात रंजन, निदेशक, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और पूजा गोस्वामी, उपाध्यक्ष, एजुकेरिया ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन उपस्थित रहीं।
साथ ही फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राघव चंद्रनाथ, उपाध्यक्ष राजगुरु सिंह , महासचिव श्री प्रीतेश तिवारी एवं पूरी जिला समिति के उपाध्यक्ष डॉ बलराम दास की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इसके पश्चात आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी एवं बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए।

देश के विभिन्न राज्यों से पधारे समाजसेवियों एवं शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार विजेताओं में शामिल थे, परोमिता दास, मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, प्रीतम कुमार, नितीश कुमार, आरती कुमारी, अजय कुमार, हरिओम कुमार, मृत्युंजय कुमार, सचिन विश्वकर्मा, जानकी जोशी एवं श्रुति मैती।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसमें मनीषा कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, प्रीतम कुमार, नितीश कुमार, आरती कुमारी एवं अजय कुमार ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रणधीर कुमार, गौरव कांति सहा एवं अजय कुमार द्वारा किया गया।

आयोजन की सफलता हेतु आयोजक समिति के संयोजक बबलू कुमार, सह-संयोजक रणधीर कुमार, समन्वयक रिंकू रहेजा एवं सह-समन्वयक डॉ. ऋषिका वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक बयान में सीकेएनकेएच फाउंडेशन के महासचिव श्री प्रीतेश तिवारी ने आयोजक समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *