जिला राजद कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जिला राजद कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह आयोजित

Doorbeen News Desk: आज रविवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह आयोजित की गई l उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया l अध्यक्षता कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम तथा संचालन प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम ने की l

वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने मानवता की सेवा को अपना धर्म समझा l संत रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। उन्होंने अपनी रचनाओं एवं ज्ञान के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का कार्य किया l मौके पर वरीय नेता प्रोफेसर राजेंद्र भगत,

उजीयारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, जिला महासचिव राकेश कुमार राय, प्रदेश सचिव राजेंद्र राम, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, राजद नेता विजेन्द्र राम, कार्यालय सचिव रोशन यादव, नरेन्द्र पासवान, जितेन्द्र राम, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *