व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा की लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे बड़े घोटाले के सजायाफ्ता जेल जाकर लौटे है
Doorbeen News Desk: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अपने दो दिनों की यात्रा पर समस्तीपुर पहुंचे जंहा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया I कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा की एनडीए की सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है I इसको लेकर प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं को आभार और अभिनंदन का कार्यक्रम चल रहा है I
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा की लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे बड़े घोटाले के सजायाफ्ता जेल जाकर लौटे है I उसके बाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया I अभी अपने पुत्र को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है I जो सभी चीज पढ़ाई में फेल , क्रिकेट में फेल , और राजनीति में फेल I उनकी एक मात्र उपलब्धि है भ्रष्टाचार I

वही संजय सरावगी ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की देश आज तेज़ी से आगे बढ़ रहा है I हम आज चौथी महाशक्ति के रूप में खड़े है I जल्द ही हम तीसरी महाशक्ति बनेंगे I हाल ही में आर्थिक सर्वेक्षण आया है उसमें विश्व के सभी देशों में सबसे ज्यादा आर्थिक विकास कर रहे है Iवही बिहार में भी एनडीए के नेतृत्व वाली मे प्रदेश आगे बढ़ रहा है I
हमारा आर्थिक विकास दर 13 प्रतिशत है जो देश के सभी राज्यों से ज्यादा है I वही नीट छात्रा की मौत मामले को सीबीआई को सौंपे जाने के सवाल पर कहा की डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने गए थे तब पीड़ित परिवार ने मामले की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की थी I मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी मांग को मानते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा कर दी हैI







