व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
मिशन मोड में चलेगा फार्मर रजिस्ट्री, विशेष कैंप 17 जनवरी से
Doorbeen News Desk: किसानों के लिए बनाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री डिजिटल कार्ड को लेकर दूसरे कैंप की दूसरी तिथि निर्धारित की गई है। अब यह कैंप जिले के सभी राजस्व गांव में 17 जनवरी से शुरू किया जाएगा। वैसे तो मिशन मोड में काम अभी भी चल रहा है।
किंतु 17 जनवरी से राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा कैंप आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री एवं किसानों का केवाईसी होना है। डीएओ सुमित सौरभ ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री एवं केवाईसी काम प्रत्येक दिन चल रहा है। इसे विभाग ने मिशन मोड के तहत लिया है।
अब तक जिले में लगभग 47 हजार किसानों का फार्म रजिस्ट्री हो गया है। जबकि एक लाख 40 हजार किसानों का केवाईसी किया है।विदित हो कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाअन्तर्गत लाभ पाने वाले किसानों का फार्मर रजिस्ट्री चल रहा है।


-: 2.20 लाख किसानों का बनना है डिजिटल पहचान:-समस्तीपुर जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 2 लाख 20 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना है। जिसमें एक लाख सात हजार किसानो का केवाईसी किया गया है। जिन किसानों का फार्म रजिस्ट्री नहीं हो सका है,
उन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि से वंचित किया जाएगा। इसलिए फरवरी महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि आनी है। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है।




