गौशाला के विकास को लेकर समस्तीपुर एसडीएम ने की बैठक

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

गौशाला के विकास को लेकर समस्तीपुर एसडीएम ने की बैठक

Doorbeen News Desk:  बुधवार समस्तीपुर श्री गौशाला बहादुरपुर की बैठक  गौशाला समस्तीपुर अध्यक्ष सदर एसडीओ  दिलीप कुमार जी के अध्यक्षता में श्री गौशाला परिसर में आहूत की हुई बैठक की गयी। आवश्यकता करते हुए सदर एसडीएम दिलीप कुमार ने वित्तीय वर्ष की कुल, आय-वय का डिटेल सचिव से जानकारी ली।

साथ ही मुख्य द्वार बनाने की निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित श्री गौशाला संरक्षक सदस्य विधान परिषद तरुण कुमार  ने गौशाला की और अधिक विकास पर जोर दिया। साथ ही शाखा मधुबन में वर्मी कंपोस्ट आदि की संरचना पर प्रकाश डाल, सचिव आनंदवन का ने बताया गौशाला में अभिलंब सभी सीसीटीवी कैमरा को अपडेट कर कार्य को और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

बैठक में उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद राहुल कुमार को सदस्य राकेश कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश कुमार राज और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश, दिलीप केडिया,अरुण कुमार, ओम प्रकाश,डॉ अमित कुमार मुन्ना ,दीपक कुमार मंडल आदि कार्यकारिणी के सदस्य ने श्री गौशाला की और विकास और उत्थान के लिए अपनी अपनी राय दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *