जीविका कल्याणपुर द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

जीविका कल्याणपुर द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 

Doorbeen News Desk: जीविका कल्याणपुर समस्तीपुर – ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने एवं उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने के उदेश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 17 दिसंबर 2025, मंगलवार को कल्याणपुर प्रखंड के कालाजार भवन के प्रांगण में किया गया l मेला का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी , जिला परियोजना प्रबंधक जीविका प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।

रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका द्वारा किया गया । उद्घाटन से पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत जीविका दीदियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर किया l तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को जीविका दीदियों ने पौधा समर्पित कर स्वागत किया । आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला रोजगार प्रबंधक श्री रितेश सुमुख ने रोजगार मेला पर प्रकाश डाला ।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री बिक्रांत शंकर सिंह ‘जीविका’ ने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्देश्य सुदूर गाँव में बैठे बेरोजगार युवक युवतिओं को उनके रूचि एवं योग्यता के आधार पर पंजीकरण के पश्चात प्रशिक्षण देते हुए रोजगार उपलब्ध कराना है। पूर्व में भी इस तरह के आयोजन से सैकड़ो बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार भी उपलध कराया गया है। उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव में बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर, रूचि एवं योग्यता के आधार पर चयन कर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है l

बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक हैं l लिहाजा इस तरह के आयोजन से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, उचित मार्गदर्शन भी कैरियर के निर्माण में लाभदायक होगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने स्कील को पहचाने और उसके तहत प्रशिक्षित होकर रोजगार लें।

रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , डाटा ऑपरेटर, फार्मा और आदि विभिन्न पदों के लिए निबंधन एवं चयन हुआ l
रोजगार सह मार्गदर्शन योजना के लिए आंठवी पास से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक – युवतियां पात्र थी। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 14 कंपनियों को रोजगार और मार्गदर्शन देने के उदेश्य से स्टॉल उपलब्ध कराया गया है।

मंच संचालन, डा॰ रंजीत कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन , प्रखंड परियोजना प्रबंधक आतिफ शहरयार जीविका कल्याणपुर ने किया। इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में जिला कार्यालय से श्री सैयद मोहम्मद हसनैन, श्री सत्येंद्र पांडे, श्री अजय कुमार, श्री संतोष कुमार, श्री अमित अमन, श्री अभिषेक कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *