व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार चौधरी ने चौथी बार जीत हासिल की
Doorbeen News Desk। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं सुशासन की जीत हुई है। क्षेत्र में पांच वर्षों के कार्यकाल में जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा कई विकासात्मक कार्य किया गया था। जलसंसाधन मंत्री क्षेत्र में जनता के बीच हर सुख दुख में साथ रहे।
जनता ने एक बार फिर एनडीए के जदयू प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी पर विश्वास जताते हुए अपना मत देकर उन्हें जीत दिलाई है। विरोधियों के लाख विरोध करने के बाद भी वोटरों ने इनपर ही विश्वास किया है। मतदाताओं ने बताया की इनके जीतने के बाद क्षेत्र में और भी विकास की गति तेज होगी।

तिसवारा खेत में काम कर रही महिला सीता देवी, सुकनी देवी, महेश्वरी देवी, भोलिया देवी, मिली देवी, रतीया देवी, ममता देवी महिला वोटरों ने बताया यह सच्चाई की जीत है। इधर विजय कुमार चौधरी की जीत को विकास एवं न्याय की जीत बताया।
उन्होंने कहा की यह जीत हमारी जीत नहीं है। यह जीत सरायरंजन वासियों की जीत है।


इस जीत पर हम विधानसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई व धन्यवाद देते हैं की जिस तरह क्षेत्र की जनता लगातार चौथी बार विधानसभा पहुंचाया है उसी प्रकार हम इनके हर दुख सुख में हमेशा खड़े रहेंगे। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से 2025 में हुए चुनाव में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी की चौथी बार जीत हासिल करने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।






